रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट पकड़े गए हैं। इनमें 2 हजार रुपये के 8798 नकली नोट (इनका मूल्य- 17596000 रुपये था) पकड़े। नकली नोट जांचने की आपको कई तरकीबें पता होंगी, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इसलिए हम आपको 2 हजार के नोट के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि, आपको मिलने वाला नोट असली है या नकली।