मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान आधी रात को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान 'सागर’ की चेतावनी दी है।