25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 हजार शिक्षकों को मिली पसंदीदा स्कूलों में पोस्टिंग, 5 नवंबर तक करना है ज्वाइन

आदेश के तहत संबंधित शिक्षकों को आने वाले 5 नवंबर तक चयन किये गए पसंदीदा स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2022, 3:57 PM IST

News

24 हजार शिक्षकों को मिली पसंदीदा स्कूलों में पोस्टिंग, 5 नवंबर तक करना है ज्वाइन

भोपाल. मध्य प्रदेश के शिक्षकों सरकार की ओर से दिवाली पर बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, 24 हजार से अधिक शिक्षकों को उनकी पसंदीदा स्कूलों में पोस्टिंग का फैसला लिया गया है। जारी आदेश के तहत संबंधित शिक्षकों को आने वाले 5 नवंबर तक चयन किये गए पसंदीदा स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा। आपको बता दें कि, इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

ये भी बता दें कि, मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बीते 22 अक्टूबर को नई ट्रांसफर नीति के तहत शिक्षकों का तबादला आदेश जारी किया था। इस दौरान 43118 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से स्कूल शिक्षा विभाग के 9681 प्राथमिक शिक्षक के अलावा 8096 माध्यमिक शिक्षक और 3835 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल है। साथ ही, अन्य 1923 शिक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज की 'संकल्प बैठक' : रामराज की परिकल्पना को साकार करने मंत्रियों और अफसरों को दिलाई शपथ


70% शिक्षकों को मिला पहला और दूसरा विकल्प

ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया में 70 फीसदी शिक्षकों को उनके द्वारा चाहे गए पहले और दूसरे विकल्प वाले स्थान पर ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही, 86 फीसदी शिक्षकों को पहले से पांचवें विकल्प के बीच उपलब्ध स्थान दिये गए हैं। वहीं, 944 शिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक : तीसरी से पांचवी क्लास की छात्राओं के कपड़े उतारकर गंदी हरकत करता है शिक्षक, राज खुला तो हुआ फरार

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो