26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने जारी किए मोबाइल नंबर, इन नंबरों पर कॉल करके मंगा सकेंगे सामान

-बाजारों में उमड़ी भीड़....-आज से 60 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 9 Apr 2021, 11:48 AM IST

01_call.png

lockdown

भोपाल। बीते दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में दो दिन लाकडाउन रहेगा। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लाकडाउन रहेगा। वहीं रतलाम जिले में नौ दिन का लॉकडाउन रहेगा। खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक सब लॉक रहेगा।

आज शुरु होगा लॉकडाउन

वहीं प्रदेश की राजधानी में कोरोना संक्रमण का केंद्र बनने के बाद आज शाम 6 बजे से 9 दिन के लिए कोलार और शाहपुरा पूरी तरह बंद हो जाएगा। इसके कारण यहां रहने वाली करीब ढाई लाख की आबादी भोपाल से कट जाएगी। कोलार-शाहपुरा में नौ दिन का लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद लोग सकते में आ गए हैं। इसके बाद गुरुवार शाम करीब 7 बजे इलाकों में सामान खरीदने भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सप्ताह भर तो कहीं लोग पूरे महीने का सामान जुटाने के लिए निकल पड़े।

27 दुकानदारों को किया अधिकृत

हालांकि लॉकडाउन के दौरान किराना और सब्जी सप्लाई के लिए प्रशासन ने पूरे शहर के 27 दुकानदारों को अधिकृत किया है। इनमें से ज्यादातर कोलार के बाहर की हैं। नगर निगम का कहना है कि दो दिन पूरे शहर में लॉकडाउन है। इसलिए हर क्षेत्र से दुकानों को चिह्नित किया है। बाद में सिर्फ कोलार के हिसाब से व्यवस्था बनाएंगे। यहां पर हम आपको लिस्ट दे रहे हैं....

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4324 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 322338 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4113 पहुंची है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 898 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75793 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 985 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 68245 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 6563 एक्टिव केस हैं।