31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

47 साल के शख्स ने 19 साल की गर्लफ्रेंड के लिए चुराए पत्नी-बेटी के जेवरात, जानिए पूरा मामला

घर में चोरी करने के बाद व्यक्ति शहर में ही दूसरी जगह किराए का कमरा लेकर गर्लफ्रेंड के साथ किराए पर रह रहा था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Oct 2022, 5:22 PM IST

bhopal.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला शहर के अयोध्यानगर इलाके का है जहां रहने वाली एक सरकारी महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला टीचर के पति ने घर पर ही लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और घर से ढाई लाख रुपए नकद के साथ ही करीब ढाई लाख रुपए के ही जेवरात चुराए थे। 47 साल के आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बताया है कि उसका पड़ोस में रहने वाली एक 19 साल की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेमिका के साथ रहने के लिए ही उसने घर से पत्नी व बेटी के जेवरात व नकदी रुपए चोरी किए थे। आरोपी की एक 11 साल की बेटी भी है।

19 साल की गर्लफ्रेंड के लिए की थी चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर के 47 वर्षीय पति अरुण त्रिवेदी को उनकी ही पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अरुण त्रिवेदी बेरोजगार है जो कि 3 जून 2022 से पत्नी से अलग रह रहा था। 26 जून को महिला टीचर के पड़ोस में ही रहने वाली एक 19 साल की युवती अचानक गायब हो गई। महिला टीचर को शक हुआ तो उसने घर की अलमारी देखी तो उसके होश उड़ गए। अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए और ढाई लाख रुपए के उसके व बेटी के जेवरात गायब थे। उसे पति पर शक हुआ तो उसने पति को फोन लगाया लेकिन जब पति का फोन नहीं लगा तो महिला टीचर अयोध्या नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अब उसके पति अरुण त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि घर से गायब हुई युवती के साथ ही भोपाल के एक इलाके में किराए का कमरा लेकर लिव इन में रह रहा था। उसने प्रेमिका की खातिर घर में चोरी करना कबूल किया है।

यह भी पढ़ें- सड़क पर आई घर की लड़ाई, एक दूसरे को घसीट-घसीटकर पीटा, युवती को भी मारा, देखें वीडियो

गर्लफ्रेंड ने पुलिस को भेजा लेटर
महिला टीचर की शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस को घर से गायब हुई युवती का एक लेटर भी मिला था जिसमें युवती ने खुद के बालिग होने और अपनी मर्जी से अरुण के साथ रहने की बात लिखी थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को तलाशा और उससे बातचीत की तो पता चला कि वो अरुण के साथ भोपाल में ही एक कमरा लेकर लिव इन में रह रही थी। पुलिस ने अरुण को पकड़ा तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। अरुण की एक 11 साल की बेटी भी है, अरुण ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली लड़की के पिता को ब्रेन कैंसर था और उन्हीं की बीमारी के दौरान उसने युवती की मदद की थी जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ गईं और उसने गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने और उसका खर्चा उठाने के लिए घर में चोरी की थी। पुलिस ने युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है साथ ही ये भी पता चला है कि युवती को अरुण के शादीशुदा होने की बात पहले से ही पता थी।

यह भी पढ़ें- एक दिल तोड़कर दूसरे से दिल जोड़ने भागी नई नवेली दुल्हन, जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें- 26 साल की महिला टीचर को लिव इन में रखकर कई बार रेप, जानिए पूरा मामला