31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर आई घर की लड़ाई, एक दूसरे को घसीट-घसीटकर पीटा, युवती को भी मारा, देखें वीडियो

गुप्ता परिवार के सदस्यों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा है विवाद..सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Oct 2022, 4:10 PM IST

katni.jpg

कटनी. कटनी में एक परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना शहर के गायत्री नगर इलाके की है जहां परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा विवाद बीती रात इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। महिला व पुरुषों, युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर परिवार के सदस्यों के बीच हो रही मारपीट का किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के पास भी मारपीट का वीडियो पहुंचा है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।

सड़क पर आई घर की लड़ाई
कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर इलाके में बीती रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन लोगों के बीच मारपीट हुई थी वो गुप्ता परिवार के लोग हैं और उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की अपनी अपनी दुकानें हैं लेकिन इसके बावजूद उनके बीच परिवार की प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा पहले भी होता रहा है। बीती देर रात भी परिवार के सदस्यों में विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। परिवारों के पुरुष सदस्यों के साथ ही महिलाएं व युवतियां भी इस मारपीट में शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- देवर ने मुंह से चबा डाली भाभी की नाक, लहूलुहान हालत में लाया गया अस्पताल
देखें वीडियो-

युवती को भी बाल पकड़कर पीटा
गुप्ता परिवार के सदस्यों के बीच हुई मारपीट की घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग पहले तो एक दुकान पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं और फिर सड़क किनारे मारपीट होते दिख रही है। इसी बीच एक युवती को भी बाल पकड़कर पीटते हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस के पास दोनों पक्षों के वीडियो हैं। पुलिस ने मारपीट करने के इस मामले में दीपू गुप्ता के परिवार पर मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- एक दिल तोड़कर दूसरे से दिल जोड़ने भागी नई नवेली दुल्हन, जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें- 26 साल की महिला टीचर को लिव इन में रखकर कई बार रेप, जानिए पूरा मामला
देखें वीडियो-