31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर ने मुंह से चबा डाली भाभी की नाक, लहूलुहान हालत में लाया गया अस्पताल

भाईयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची थी भाभी..पड़ा महंगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Oct 2022, 10:15 PM IST

ashoknagar.jpg

अशोकनगर. अशोकनगर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने गुस्से में अपनी ही भाभी की नाक को मुंह से चबा डाला। घटना में भाभी गंभीर रुप से घायल हुई है जिसे खून से लथपथ हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे ललितपुर रैफर किया गया है। घटना अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना इलाके के सोंतेर गांव की है। घटना के बारे में घायल महिला के पति ने पूरी जानकारी पुलिस को दी है जो हैरान कर देने वाली है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी देवर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

देवर ने चबा डाली भाभी की नाक
पूरी घटना सोंतेर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात की है। पीड़ित महिला का नाम पूजाबाई है जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर रैफर किया गया है। पीड़िता के पति खुशीलाल चिढ़ार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वो बीती रात अपने घर के बाहर बैठा था, उसी समय छोटा भाई सुकन चिढ़ार आया और चिल्ला चौट कर विवाद करने लगा, कुछ ही देर में वो गालियां देते हुए मारपीट पर उतर आया। अचानक छोटे भाई के द्वारा मारपीट किए जाने पर खुशीलाल ने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी पूजाबाई व भाभी शांतिबाई घर से बाहर निकल आईं। जिन्होंने मारपीट व विवाद कर रहे छोटे भाई सुकन को अलग करने की कोशिश करते हुए बीच बचाव की कोशिश की, इसी दौरान गुस्से में पागल हो चुके सुकन ने अपने दांतों से पूजाबाई यानि उसकी भाभी की नाक को चबा डाला। खून से लथपथ पूजाबाई को पति इलाज के लिए सिविल अस्पताल चंदेरी लेकर पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ललितपुर रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- एक दिल तोड़कर दूसरे से दिल जोड़ने भागी नई नवेली दुल्हन, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने देवर पर दर्ज किया मामला
खुशीलाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर सुकन चिढ़ार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। खुशीलाल का आरोप है कि सुकन ने ये कहते हुए मारपीट की थी कि यह घर मेरा है और तुम लोग घर छोड़कर चले जाओ। साथ ही मारपीट व नाक काटने के बाद उसने धमकी दी कि अगर घर छोड़कर नहीं गए तो जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति खुशीलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपी देवर सुकन फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- कच्ची उम्र का प्यार : शाम 4 बजे प्रेमी के साथ भागी 10वीं की छात्रा, रात 3 बजे पुलिस ने दोनों को पकड़ा