29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरा समय हुआ खत्म, आज से इन 3 राशियों की बदल जाएगी तकदीर, सूर्यदेव बनाएं रहेंगे कृपा दृष्टि

बुरा समय हुआ खत्म, आज से इन 3 राशियों की बदल जाएगी तकदीर, सूर्यदेव बनाएं रहेंगे कृपा दृष्टि
2 min read
Google source verification

भोपाल। 5 मई दिन रविवार को सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति बनने से कई राशियों की बंद किस्मत खुल जायेगी। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति बनने सौभाग्य नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग के बनने से आज के दिन कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है। मेष, कर्क, और सिंह राशि के लोगों को आज के दिन किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बाकी राशियों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत....

मेष राशि

आप के व्यवहार से अधिनस्त आप के प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के सम्मान पात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है। आज का दिन नए अनुभव करवाने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य ना करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

कर्क राशि

व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें। ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि

पिता और आप के बिच ताल-मेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। कर्ज ना लें, आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझें। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।