
quit smoking
भोपाल। इस बात को हर कोई जानता है कि सिगरेट पीना शरीर के लिए जानलेवा हो सकता है। इसकी लत बहुत जल्दी लग जाती है वहीं इसे छोड़ना उतना ही मुश्किल होता है। शुरुआत दोस्तों के साथ बैठकर एक या दो सिगरेट पीने के साथ होती है लेकिन धीरे-धीरे ये लत बन जाती है। कुछ सालों तक या कुछ समय तक सिगरेट पीने के नुकसान भले ही नजर नहीं आते हों लेकिन एक समय के बाद इसका बुरा प्रभाव शरीर पर साफ नजर आने लगता है। सिगरेट पीने की आदत को छोड़ने के लिए इंसान कई मौकों पर कसमें खाता है, वादे करता है कि अब सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाएगा लेकिन ये इतना आसान नहीं है। सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए कई ऑर्गेनाइजेशन भी काम कर रहे हैं। अगर आभी भी सिगरेट पीने की आदत को छोड़ना चाहते है तो जरूर फॉलों करें ये 5 बातें....
इन ड्रिंक्स को कहें न
जी स्मोकिंग छोडऩे के लिए ये जरूरी है कि आप ऐसे ड्रिंक्स को न कहें, जिन्हें आप स्मोक करते समय पीते थे। फिर चाहे वे ड्रिंक कॉफी हो, चाय हो या फिर शराब। यदि आप इनका सेवन जारी रखते हैं, तो आपकी स्मोक की लत जाना मुश्किल होगा।
च्युइंगम चबाने से नहीं जागेगी इच्छा
आपको बार-बार सिगरेट पीने की तलब लगेगी। इसलिए जरूरी है कि आप इससे बचने के लिए मुंह को व्यस्त रखें। और मुंह को व्यस्त रखने के लिए आपके पास च्युइंगम चबाना बेस्ट ऑप्शन है। इसके कारण आप बार-बार मन में उठने वाली बैचेनी को दबा सकते हैं।
जब हाथों में महसूस हो खालीपन
चूंकि आप चेन स्मोकर हैं। इसलिए आपको सिर्फ सिगरेट पीने की आदत ही नहीं है, बल्कि आपके हाथों को भी उसकी आदत है। ऐसे में जब आपके हाथों में सिगरेट नहीं आती, तो आपको हाथों में खालीपन महसूस होता है। आपकी उंगलियां इस खालीपन को भरना चाहती हैं। इसलिए आपका ध्यान बार-बार सिगरेट पर जाएगा। ऐसे में सिगरेट के बजाय आप पेन या पैंसिल को उंगलियों के बीच फंसा लें। ऐसे में आपको सिगरेट की तलब नहीं लगेगी।
मिलकर करें प्रयास
अगर आपका कोई और दोस्त या परिवार का सदस्य भी इस आदत से छुटकारा पाना चाहता है, तो दोनों मिलकर प्रयास करें। एक-दूसरे के लिए अलार्म सेट करें या फोन पर बात कर एक-दूसरे को प्रोत्साहित करें। इससे बबहुत प्रभाव पड़ेगा। हो सकता है आपकी ये आदत जल्द से जल्द और आसानी से छूट जाए।
मानसिक कारण भी जिम्मेदार
अगर आप दिन में 10 सिगरेट पीते हैं, तो कुछ दिन तक उसे 7 सिगरेट पीएं, फिर 4, फिर 2 और फिर 1 और धीरे-धीरे इसे छोड़ दें। हालांकि एक्सपट्र्स कहते हैं स्मोक छोडऩे के लिए खुद पर बहुत ज्यादा दबाव न बनाएं। क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप तनाव में आ जाएंगे। ये तनाव आपको फिर से स्मोक करने को प्रेरित करेगा। इसलिए अपनी इस लत से धीरे-धीरे छुटकारा पाने की कोशिश करें।
Published on:
12 Apr 2019 03:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
