20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ईरान और इटली से आ रहे हैं छात्रों समेत 500 लोग, भोपाल में किये जाएंगे क्वारंटाइन

ईरान और इटली से आ रहे हैं छात्रों समेत 500 लोग, भोपाल में किये जाएंगे क्वारंटाइन

प्रदेश के करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं और अन्य लोग ऐसे भी है, जो कोरोना प्रभावित इटली और ईरान जैसे देशों में फंसे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Mar 2020, 4:04 PM IST

news

ईरान और इटली से आ रहे हैं छात्रों समेत 500 लोग, भोपाल में किये जाएंगे क्वारंटाइन

भोपाल/ एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालही में सामने आए 17 नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। वहीं, प्रदेश के करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं और अन्य लोग ऐसे भी है, जो कोरोना प्रभावित इटली और ईरान जैसे देशों में फंसे हुए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लिये गए फैसले के अनुसार इन देशों में फंसे सभी लोगों का रेस्क्यु किया जाएगा। साथ ही, भोपाल समेत प्रदेशभर के इन लोगों को राजधानी में ही क्वारंटाइन किया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- LOCKDOWN : थाने को बना लिया रसोई घर, जरूरतमंदों के यहां पुलिस खुद कर रही है होम डिलिवरी


14 दिन शहर में क्वारंटाइन होंगे लोग

प्रदेश के इन सभी नागरिकों को विशेष विमान की मदद से भोपाल लाया जाएगा। भोपाल के थ्री ईएमई सेंटर में इनके लिए 500 बेड के अस्पताल की व्यवस्था की गई है। कोरोना प्रभावित देशों से लाए जाने वाले इन सभी लोगों को 14 दिन तक यहीं क्वारंटाइन किया जाएगा। इतना ही नहीं अगर इस बीच किसी में कोरोना के लक्षण दोबारा दिखाई देते हैं तो उन्हें 28 दिन तक यहां आइसोलेट किये जाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके बाद स्वस्थ्य होने पर इन्हें रवाना किया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- कई दिनों से भूखी थी महिला हाईवे पर हो गई बेहोश, पुलिसकर्मी ने खून देकर बचाई जान


इसलिए इन देशों में गए थे लोग

बता दें कि, भोपाल सहित प्रदेश के करीब 500 लोग पढ़ाई, काम या फिर टूरिस्ट वीजा पर ईरान और इटली गए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन होने के कारण वो सभी उन कोरोना प्रभावित देशों में ही फंस गए हैं। इन सभी लोगों ने केन्द्र सरकार को अपनी व्यथा के बारे में सूचित किया था। फिलहाल, ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर केंद्र सरकार इन्हें भारत वापस लाने की तैयारी की है। अलग अलग राज्यों के आधार पर इन सभी को भेजा जा रहा है। विशेष विमान की मदद से इन्हें भारत लाया जाएगा। इसी में से एक विमान भोपाल भी उतरेगा।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना को हराने के लिए बच्चों ने पेश की मिसाल, सीएम शिवराज ही नहीं पूरे देश ने की तारीफ


2 अप्रैल को आ सकता है विशेष विमान

पहले तो इन सभी लोगों को सेना कैंप में आईसोलेट करने की व्यवस्था की गई थी। पहले ये विशेष विमान 22 मार्च को ही भोपाल आने वाला था, लेकिन भारत सरकार की स्वीकृति न मिलने से फिलहाल मामला अटक गया। अब इस विमान को 2 अप्रैल तक भोपाल लाने की व्यवस्था की गई है। उम्मीद है कि आगामी दो दिनों के भीतर ये सभी भोपाल आ जाएंगे। इन्हें यहां सेना के अधिकारियों की सतर्क निगरानी में आईसोलेट किया जाएगा।