मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्राधिकरण के सेटअप में आईएएस को एमडी बनाया जाएगा। राजनीतिक नियुक्ति का प्रावधान नहीं रखा गया है। इसमें प्रशासनिक और तकनीकी रुप से सक्षम अफसरों को रखा जाएगा। प्रतिनियुक्ति पर भी पद भरेंगे। वहीं, जिस तरह प्रदेश में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन(एमपीआरडीसी) और बाकी निर्माण और मानिटरिंग एजेंसी जिस तरह से काम करती है, ठीक उसी तरह प्राधिकरण भी काम करेगा।