मध्यप्रदेश में बुधवार का दिन दर्दनाक खबर लेकर आया। यहां एक एक कर 7 लोग नदी में डूब गए। सगी बहनें, मामा-भांजा और मौसी-भांजी की डूबने से मौत हो गई। असामयिक मौतों से कई परिवारों में मातम पसर गया। नदी में डूबने से ये मौतें अलग अलग जगहों पर हुईं। सीहोर, खंडवा और खरगोन में ये वारदात हुई। सीहोर मामा-भांजे डूबे हैं जबकि ओंकारेश्वर में मौसी-भांजी के डूबने की सूचना है। खरगोन में दो सगी बहनों सहित कुल तीन बच्चियां डूब गईं।