रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो जाते हैं तो कई यात्री हादसे से बाल-बाल बच जाते हैं। ऐसा ही एक बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भोपाल रेलवे स्टेशन पर सामने आया है। जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरते-गिरते बची। गनीमत रही कि महिला को गिरता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी आरक्षक के साथ अन्य यात्रियों ने कूदकर महिला को गिरने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से बचाया।