
आज का राशिफल 1 नवंबर 2018 और अंक ज्योतिष : गुरुवार का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास!
भोपाल। आज 2018 के नवंबर महीने का पहला दिन है, जिसकी शुरूआत गुरुवार यानि देवों के गुरु या यूं कहें देवगुरु बृहस्पति से शुरु हो रहा है।
ज्योतिष में बृहस्पति का एक खास स्थान है। इनके संबंध में ज्योतिष में माना जाता है कि यदि ये किसी की कुंडली के प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में शुभ ग्रहों के साथ विराजमान होते हैं, तो समस्त दोषों का नाश कर देते हैं।
इसके अलावा बृहस्पति को विद्या का कारक देव माना जाता है, इनका रत्न पुखराज या सुनहला होता है। ये धनु और मीन राशि के स्वामी माने गए है। जबकि इनके इष्ट श्री हरि विष्णु माने जाते हैं। वहीं इस दिन को मां सरस्वती का भी माना जाता है।
आज का राशिफल 01 November 2018-Aaj ka Rashifal ...
1. मेष राशि : खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।
2. वृषभ राशि: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
3. मिथुन राशि : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
4. कर्क राशि : मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेखन सहित बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
5. सिंह राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
6. कन्या राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी व्यवधान आ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
7. तुला राशि : आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। आय में व्यवधान आएंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। संचित धन में कमी आएगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी।
9. धनु राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।
10. मकर राशि : अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। मनपसंद खानपान में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
11. कुंभ राशि : नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
12. मीन राशि : पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
आज का अंक शास्त्र 1 Nov.2018 Ankjyotish ऐसे है खास...
1. अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में अटके हुए कार्य बन सकेंगे। इसके साथ ही आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
2. आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में खुशियों का वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
3. कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
4. आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे।
5. आज विवादों की स्थिति से दूर रहें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मामलों में अनिर्णय की स्थिति बन सकती है।
6. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर अशांति बनी रहेगी।
7. आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग से कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।
8. आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी रखते हुए जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। नेत्र रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
9. आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। पहले से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।
Published on:
31 Oct 2018 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
