1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य-चंद्रमा का संयोग, इन 5 राशियों को आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन...

2 min read
Google source verification

भोपाल। 26 नवंबर दिन मंगलवार को कई राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला दिन हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दन मंगल की राशि वृश्चिक में सूर्य-चंद्रमा का संयोग हुआ है। ग्रहों के इस संयोग से कई राशियों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां....

Rashifal 24 November : सौभाग्य योग में आज मिथुन, कन्या और धनु वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/23/rashi_2142875_835x547-m_5420458-m.jpg">

मेष राशिफल

आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखवों से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल

आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशिफल

आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस कैसे चुकायेंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशिफल

आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोश बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

मकर राशिफल

नौकरी में बदलाव चाहते है, पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।