
aaj ka rashifal
भोपाल। 15 दिसंबर दिन रविवार को कई राशि के लोगों के लिए शुभ दिन है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन-रात कर्क राशि में हो रहा है। साथ ही आज कुछ खास संयोग भी उपस्थित हैं। इन सबके बीच कई राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां.....
मिथुन राशि
अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव है। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है।
तुला राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी ना करें।
Published on:
15 Dec 2019 11:40 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
