
भोपाल। 25 नवंबर दिन सोमवार को कई राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला दिन हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार मध्यरात्रि के बाद तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। तुला राशि से जाते हुए चंद्रमा कई राशियों को शुभ फल देने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां....
मेष राशि
अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।
कुंभ राशि
गलत निर्णय का गलत नतीजा। व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी। आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग है। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे। दोस्तों से मन की बात होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।
Published on:
25 Nov 2019 11:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
