भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी क्नीनिक में डेंटल सर्जन की लापरवाही एक बुजुर्ग की जान पर भारी पड़ गई। दरअसल, हुआ ये कि, बुजुर्ग डेंटल सर्जन के पास दांतों के इम्प्लांट के लिये पहुंचा था, लेकिन मूंह की जांच के दौरान डॉक्टर के हाथ से स्क्रू छूटकर बुजुर्ग के मूंह के रास्ते से गले में जा अटका और जैसे ही मरीज उठकर बैठा, स्क्रू फिसलते हुए फेंफड़ों तक पहुंच गया। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब मरीज का एक्स रे सामने आया, फिलहाल एक गंभीर सर्जरी करते हुए युवक के फेफड़ों से स्क्रू निकाल लिया गया है। चिकित्सक युवक की सफल सर्जरी और उसकी जान बच जाने को कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं।