हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने पायलट माजिद अख्तर को अगस्त 2021 तक के लिए निलंबित भी कर दिया था। जांच के बाद अब सरकार का कहना है कि, हादसा पायलट की ही लापरवाही से हुआ था, जिसे लेकर सरकार की ओर से उन्हें 85 करोड़ रूपए का वसूली नोटिस दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ कैप्टन माजिद अख्तर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।