डबरा. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में चोरी का एक अजब ही मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश समेत देशभर के बड़े छोटे शहरों में वहां के नगर निगमों द्वारा शहर से प्रेम और सुंदरता के प्रतीक चिन्ह के तौर पर I Love के साथ संबंधित शहर का नाम लिखा है। लेकिन, वेलेंटाइन वीक शुरु होते ही सूबे के डबरा में चोर शहर के नाम के साथ लिखा आई (I) और लव (LOVE) चुरा कर ही ले गए।