इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग संज्ञान लेने की तैयारी में जुट गई। सोशल मीडिया पर ट्रोल होते ही पटवारी ने खेद भी जता दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी और मंदी से देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। जनता यह सब केवल विकास की उम्मीद में सहन करती रही। उपरोक्त आशय के साथ किए गए मेरे ट्वीट से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।