29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्निपथ विरोध प्रदर्शन: फंसे यात्रियों को लाने के लिए चलेंगी ये 3 स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग

भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी ये गाड़ियां...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 20 Jun 2022, 1:43 PM IST

647a4031c6c381b9300b738dfb67c8ac.jpg

passengers

भोपाल। ’अग्निपथ’ योजना के विरोध में देश के कई प्रांतों में युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद करने की नौबत आ गई। खासकर यूपी और बिहार में इसका असर ज्यादा है। विरोध प्रदर्शन के कारण उत्तर प्रदेश व बिहार के स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। यह तीनों ट्रेन रविवार रात 9:00 बजे के बाद पंडित दीनदयाल स्टेशन से चलेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को चलाने की घोषणा शनिवार शाम को की थी।

● ट्रेन 02742 विशेष 19 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रात 9.50 बजे चलकर कर अगले दिन रात 12.05 बजे प्रयागराज छिवकी, तड़के 03.00 बजे सतना तड़के 5.50 बजे जबलपुर, सुबह 09.10 बजे इटारसी और तीसरे दिन 10.30 बजे वास्कोडीगामा स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, चिपलुन, रत्नागिरि, सावंतवाड़ी रोड, थिविम एवं मडगांव स्टेशनों पर रुकेगी।

● ट्रेन 02296 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बेंगलुरू विशेष ट्रेन 19 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रात 11.25 बजे चलकर अगले दिन रात 1.35 बजे प्रयागराज छिवकी, तड़के 04.40 बजे सतना, तड़के 05.08 बजे मैहर, सुबह 07.35 बजे जबलपुर, तड़के 09.58 बजे पिपरिया व 11.40 बजे इटारसी और तीसरे दिन शाम को 4.25 बजे केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी। रास्ते में यह ट्रेन मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी,घोड़ाडोंगरी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा,ओंगल, नेल्लोर, गुडूर, पेरामबूर, आरकोनम, काटपाड़ी, जोल्लारपेट्टई, कुप्पम, बंगारापेट, कृष्णराजपुरम, बेंगलुरू पूर्व एवं बेंगलुरू कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

● ट्रेन 07609 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पूर्णा विशेष 19 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रात नौ बजे पचलकर अगले दिन तड़के 03.40 बजे सतना, सुबह 06.30 बजे जबलपुर, सुबह 10.35 बजे इटारसी, दोपहर 3.15 बजे नागपुर और तीसरे दिन तड़के 3.30 बजे पूर्णा स्टेशन पहुँचेगी। यह रास्ते में प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, वरोरा, वानी, आदिलालाबाद एवं नांदेड़ स्टेशनों पर रुकेगी।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग