Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए बड़े विमान हादसे से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया है। इस प्लेन में 242 यात्रियों के सवार थे। इस भीषण हादसे के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा के होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं और मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है।