1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एम्स की ओपीडी स्मार्ट-क्यूआर कोड से मरीज खुद बना लेंगे पर्चा

एक सेकेंड में मरीज खुद अपना पर्चा तैयार कर लेगा, फिर उसे यहां वहां भटकने की भी जरूरत नहीं है, वह सीधे डॉक्टर के पास जाकर उपचार करा सकेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Dec 2021, 10:26 AM IST

एम्स की ओपीडी स्मार्ट-क्यूआर कोड से मरीज खुद बना लेंगे पर्चा

एम्स की ओपीडी स्मार्ट-क्यूआर कोड से मरीज खुद बना लेंगे पर्चा

भोपाल. राजधानी के बड़े अस्पताल में आनेवाले मरीजों को अब लंबी-लंबी कतार में लगने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि इस अस्पताल में जल्द ही ऐसा ऐप लांच किया जानेवाला है। जिससे एक सेकेंड में मरीज खुद अपना पर्चा तैयार कर लेगा, फिर उसे यहां वहां भटकने की भी जरूरत नहीं है, वह सीधे डॉक्टर के पास जाकर उपचार करा सकेगा। इससे समय की काफी बचत होगी, साथ ही मरीज को उपचार भी जल्द मिल जाएगा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। ओपीडी में आने वाले मरीज क्यूआर कोड से खुद अपना पर्चा बना सकेंगे। पर्चा बनने के बाद मरीज सीधे डॉक्टर के पास पहुंच जाएगा। दो महीने में मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी। मालूम हो कि फिलहाल एम्स में पर्चा बनवाना ही सबसे मुश्किल काम है। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को सुबह चार बजे से लाइन में लगना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार मरीजों का नंबर आने से पहले ही अपॉइंटमेंट बंद हो जाते हैं।

डाउनलोड होगी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक सीडेक संस्था इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। इस सॉफ्टवेयर से मरीज क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे एम्स की साइट पर पहुंच जाएंगे। यहां मरीज अपनी जानकारी भरकर जैसे ही सबमिट करेगा, उसे टोकन नंबर मिल जाएगा। मरीज टोकन नंबर के आधार पर डॉक्टर से मिल लेगा। जानकारी के मुताबिक इस सॉफ्टवेयर से अस्पताल की फीस भरने के साथ ही मरीजों की रिपोर्ट भी डाउनलोड हो जाएंगी।

शूटिंग और वॉटर स्पोर्टस का हब बना एमपी का यह शहर, इंटरनेशनल खिलाड़ी हो रहे तैयार

जल्द जारी होगा एम्स भोपाल का एेप
एम्स अस्पताल में भर्ती मरीजों की पैथौलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोलॉजी जांचों के बिल मोबाइल से ऑनलाइन भरने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एम्स का मोबाइल एेप भी लॉन्च होगा। मरीज ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेंगे। एम्स की तरफ से मरीजों को रियल टाइम एसएमएस के जरिए एलर्ट भी मिलेगा।