इस परीक्षा में देशभर से किए गए दो लाख अभ्यर्थियों में से 2649 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। ये उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए अपने कालेज अलाट करवा पाएंगे। इस परीक्षा में क्वालिफाई हुए अभ्यर्थियों को नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर, नागपुर स्थित 9 एम्स संस्थानों में चल रहे एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलेगा। इन सभी इंस्टीट्यूट्स में लगभग 807 सीटें MBBS की हैं।