7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40% युवा इस बार करेंगे अमरनाथ यात्रा, जाने से पहले कर लें ये तैयारियां

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरणों में, 30 जून से शुरू होगी रवानगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 16 Jun 2022, 1:37 PM IST

1171264-amnthyd.jpg

Amarnath Yatra

भोपाल। दो साल बाद शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार शिवभक्तों में काफी उत्साह है। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इस बार शहर और आसपास के जिलों से 10 हजार से अधिक यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचेंगे। इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहे हैं। इस बार 30 से 35 साल तक के लगभग 40 प्रतिशत युवाओं ने यात्रा के लिए पंजीयन कराया है।

रोहिल उप्पल , नोडल ऑफिसर, अमरनाथ यात्रा पंजीयन, जेएंडके बैंक का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार हमारी बैंक से लगभग 3 हजार पंजीयन हुए हैं। इस बार काफी बड़ी तादात में युवाओं ने पंजीयन कराए हैं। वैसे सभी आयु वर्ग के लोगों ने पंजीयन कराए हैं, लेकिन इस बार युवाओं के पंजीयन की संख्या अधिक है।

इस बार अवधि 43 दिन की होगी

अमरनाथ यात्रा इस बार 30 जून से प्रारंभ होकर 11 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। इस बार यात्रा की अवधि 43 दिन की होगी। इसके लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक, पीएनबी, स्टेट बैंक से पंजीयन हुए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भी कई श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराए हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर इस बार 10 हजार से अधिक यात्री जाएंगे। पिछले सालों की तुलना में इस बार अधिक संख्या में पंजीयन हुए हैं, जिसमें युवाओं की संख्या अधिक है।

इस बार हमें पहली बार अमरनाथ यात्रा के लिए जाने का मौका मिल रहा है। हमारा रिजर्वेशन 11 जुलाई को है। अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। मेरे साथ मेरे कुछ दोस्त भी जा रहे हैं। पिछले दो तीन सालों से जाने की इच्छा थी, लेकिन इस बार पूरी हुई।

प्रवेश चौरसिया, नरेला रोड

मैं पहली बार यात्रा पर जा रहा हूं, अब तक अमरनाथ यात्रा के बारे में सुन ही रखा है। अपने कुछ दोस्त और परिवार के साथ जा रहा हूं। यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हूं। अब तक तो सिर्फ टेलीविजन, इंटरनेट के माध्यम से ही वहां के दृश्य देखे हैं, लेकिन इस बार साक्षात अनुभव करेंगे। ।

पुनित भटेजा, गौतम नगर

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें

अगर आप इस साल 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले हैं तो यात्रा से पहले आपको कुछ तैयारी करनी होंगी। यात्रा पर जाने वालों को करने चाहिए ये काम-

-नियमित सुबह सैर और योग का अभ्यास करें, ताकि यात्रा के लिए आपका शरीर भी तैयार हो सके।

-यात्रा पर जा रहे हैं तो सांस लेने वाले व्यायाम का अभ्यास भी करें। अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सांस की दिक्कत हो सकती है।

-अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मौसम के हिसाब से बैग में पर्याप्त गर्म कपड़े जरूर रख लें। टोपी और ग्लव्स ले जाना न भूलें।

-यात्रा के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना भी रहती है। इसलिए छाता, रेनकोट और वाटरप्रूफ जूते और बैग जरूर रखें।

-किसी साथी यात्री का नाम, पता और नंबर लिखी पर्ची बनाकर यात्रा के समय अपनी जेब में रखें और पहचान पत्र भी साथ ले जाएं।

-यात्रा के लिए अपने बैग में जरूरी दवाइयां रखें। सिरदर्द की दवा, सर्दी जुकाम और बदन दर्द की दवा के साथ ही बैंड एड्स, आयोडेक्स और मूव आदि रखें।