26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से बढ़ जाएंगे अमूल दूध के दाम, जानिए क्या होंगे नए रेट

अमूल दूध ने बढ़ाए 2 रुपए दाम। नई कीमतें बुधवार से हो रही लागू, कीमतों में मार्च से अबतक हो चुकी है 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Aug 2022, 5:44 PM IST

News

कल से बढ़ जाएंगे अमूल दूध के दाम, जानिए क्या होंगे नए रेट

भोपाल. हालही में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी दूध कंपनी सांची द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब अमूल कंपनी भी दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी की ओर से सुनिश्चित की गई नई दरें 17 अगस्त से मध्य प्रदेश समेत देशभर में लागू हो जाएंगी। आपको बता दें कि, इससे पहले मार्च में भी अमूल की ओर से कीमतें बढ़ाई गईं थीं। नई दरें लागू होने के बाद बुधवार से 500 मिली अमूल गोल्ड की कीमत 29 के बजाय 31 रुपए और अमूल शक्ति की कीमत 26 के बजाय 28 रुपए हो जाएगी।


आपको बता दें कि, इससे पहले भी सांची और अमूल दूध की ओर से 1 मार्च 2022 को दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अभी अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपए प्रति 500 ml, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 ml, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 ml में मिल रहा है। वहीं कल से 2 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा। 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करके कुल रकम की करीब 4 फीसदी बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें- बम बिस्फोट में 2 लोगों की मौत और 14 घायल, सर्चिंग में 10 और जिंदा बम मिले, पुलिस ने किये डिफ्यूज


इसलिए कंपनी ने बढ़ाए दाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे अमूल कंपनी का कहना है कि, ऑपरेशन कॉस्ट और मिल्क प्रोडक्शन में कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते दूध की कीमते बढ़ाई गई हैं। पिछले साल की तुलना में पशु के चारे की कीमत लगभग 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनपुट कॉस्ट और पशु आहार भी महंगा हुआ है। इससब को देखते हुए अमूल फेडरेशन से जुड़ी दुग्ध संघों ने पिछले साल की तुलना में किसानों से दूध खरीदी मूल्य में 8 से 9 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो