उधर, कांग्रेस विधायक दल ने 16 दिसंबर से शुरु होनेवाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से इस मामले के त्वरित हल की मांग की है।कांग्रेस का कहना है कि विधायक निर्मला सप्रे ने न केवल
सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा किया बल्कि बीजेपी में शामिल होने की घोषणा भी की थी। उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भी हिस्सा लिया था। इनसे संबंधित तस्वीरें, वीडियो, अखबारों में प्रकाशित खबरें आदि दस्तावेज के रूप में विधानसभा अध्यक्ष को दी गई हैं।