
भोपाल। राजनीतिक दलों पर नजर रखने वाले संगठन एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट ने देश में हलचल मचा दी है। उसकी रिपोर्ट ने चौंकाने वाले तथ्य पेश किए हैं। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 सीएम करोड़पति बन गए हैं। वहीं 35 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इस रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रापर्टी के बारे में खुलासा किया गया है।
एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) के साथ मिलकर यह आकलन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को जारी कर दी गई। इसमें 31 मुख्यमंत्रियों का लेखा-जोखा पेश किया गया।
शपथ-पत्र और हलफनामे के आधार पर हुआ यह अध्ययन
एडीआर ने जिस नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ मिलकर यह अध्ययन किया है, दोनों ही संगठनों ने इस देशभर में हुए केंद्र और राज्य चुनाव में मुख्यमंत्रियों ने दिए हलफनामे और संपत्ति के ब्योरे का अध्ययन कर यह रिपोर्ट जारी की है।
14वें स्थान पर शिवराज सिंह चौहान
एडीआर की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में बताया गया है कि उनके पास 6.27 करोड़ की संपत्ति है। और वे करोड़पति मुख्यमंत्रियों में 14वें स्थान पर हैं।
15वें स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं। उनकी संपत्ति 5.61 करोड़ रुपए है।
नायडू कमाई में नंबर-1
रिपोर्ट के अनुसार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 177.48 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं।
यह भी है खास
-देश के 25 मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें से दो मुख्यमंत्रियों के पास तो 100 करोड़ से भी अधिक की प्रापर्टी है।
-चंद्रबाबू नायडू के बाद अरुणाचल के सीएम प्रेमा खांडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी संपत्ति 129.57 करोड़ रुपए है।
-तीसरे नंबर पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं। उनके पास 48.31 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-सबसे कम संपत्ति जिनकी है वो हैं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार हैं। सिर्फ 27 लाख रुपए की प्रापर्टी उनके नाम पर है।-सरकार के बाद ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पास 30 लाख की प्रापर्टी है।
-जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के पास 55 लाख से अधिक की प्रापर्टी है और वे सबसे कम धनी मुख्यमंत्रियों के क्लब में शामिल हैं।
-यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के पास 95.98 लाख की संपत्ति हैं और वे छठवें गरीब सीएम हैं।
35 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस
-संपत्ति के ब्योरे के साथ ही रिपोर्ट ने यह भी खुलासा किया है कि देश के 35 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस हैं। देवेंद्र फडणवीस इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
-ADR की रिपोर्ट के अनुसार 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 ने स्वयं के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज होने की घोषणा की है।
-इसमें से 26 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
Updated on:
13 Feb 2018, 11:32 AM IST
Published on:
13 Feb 2018, 11:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.