ऐसे रोकेंगे गड़बड़ी...
सामने आ रही जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा इस बार स्कूलों में रिक्त पदों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। यह सारी प्रक्रिया चलाए जाने के कारण के संबंध में जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार बीते वर्ष मध्यप्रदेश के कई जिलों में खाली पदों से अधिक अतिथि शिक्षकों की भर्ती किए जाने की बात सामने आई थी,इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के बाद उनके मानदेय में गड़बड़ी के भी कुछ मामले सामने आए थे। इस तरह की तमाम गड़बड़ियों को रोकने की कवायद के चलते ही इस बार शिक्षा विभाग ने ये कदम उठाया है।