
VIDEO : आसमान पर हर शाम छा रहे हैं ऐसे काले घने बादल! अब फिर इस दिन होगी झमाझम बारिश!
भोपाल। मानसून के आने की भविष्यवाणी से लेट आए बादलों ने इन दिनों राजधानी के आसमान को अपनी ओट में ले रखा है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से हर रोज शाम को बारिश का दौर जारी है।
शाम होते ही छा जाते हैं काले घने बादल...
राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते शाम होते ही बादल राजधानी के आसमान को अपनी ओट में लेकर अंधेरे जैसी स्थिति उत्पन्न कर देते हैं। और फिर इसके बाद हर आने जाने वाले को भिगोने में लग जाते हैं।
इस दौरान कई बार ये बादल भयावह वातावरण भी पैदा कर देते हैं। अचानक आसमान पर छाने वाले ये बादल जहां एक ओर पानी बरसाकर मानसून का अहसास दिलाते हैं, वहीं अचानक आसमान में छा जाने से दिन के समय भी अंधेरा फैला देते हैं।
मौसम विभाग के पूर्व कर्मचारी एके शर्मा के अनुसार सेटेलाइट मानचित्रों से ये महसूस होता है कि 11 जुलाई से 12 जुलाई तक भोपाल शहर में भीषण बारिश हो सकती है। जिसके चलते जहां एक ओर शहर के नाले उफन जाएंगे वहीं कई निचली कॉलोनियों में भी पानी भरने की संभावना है।
बारिश को लेकर हुई तमाम तरह की भविष्यवाणियों को झूठा साबित करने के बाद ये बादल इन दिनों मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पर महरबान बने हुए हैं।
इसी के चलते रविवार की शाम को भी इन बादलों ने राजधानी के आसमान को अपनी चपेट में लेकर खूब पानी बरसाया। वहीं इस दौरान तेज हवा के साथ आए ये बादल ज्यादा देर पानी नहीं बरसा सके। लेकिन तेज हवाओं व बारिश के चलते राजधानी में कई जगह पेड़ गिरने सहित लाइट चले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानिये आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम...
मौसम के जानकारों के अनुसार बादलों की जो स्थिति बनी हुई है। इसके चलते ये अभी कुछ दिन और इसी प्रकार राजधानी में बरसते रहेंगे। वहीं इसके बाद कुछ दिनों तक ये आसमान में तो दिखेंगे लेकिन पानी तेज हवा के साथ कम देर ही बरसने की संभावना है। जिसके कुछ दिनों बाद एक बार फिर बादलों का जमावड़ा आसमान में दिखेगा जो करीब 2 से 3 दिनों तक हर रोज झमाझम बरसेगा।
मौसम कार्यालय से रिटायर्ड हुए एके शर्मा के अनुसार बारिश का ये दौर दोपहर व शाम के समय करीब 11 जुलाई तक बदसतुर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिन बारिश में कुछ दिनों के लिए कमी आएगी, लेकिन तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन 11 जुलाई से 12 जुलाई तक भोपाल शहर में भीषण बारिश हो सकती है।
वहीं इसके बाद कुछ दिन आसमान पर बादल होने के बावजूद यह कभी कभी कुछ जगह ही बरसेंगे यानि खंडवृष्टि होगी। जबकि 11 जुलाई के बाद तापमान में 1 डिग्री तक की कमी आने की संभावना भी है। वहीं शर्मा के मुताबिक 21 जुलाई को झमाझम बारिश की पूरी संभावना है, जो लगातार 22 जुलाई तक बीच बीच में हल्की तेज होकर चल सकती है।
जानिये अगले 7 दिनों का मौसम का हाल:
- 9 जुलाई यानि सोमवार को सुबह के समय में बादल छाए रहेंगे, जो दोपहर या शाम के बाद तेजी से आसमान पर छाएंगे और कुछ जगह बारिश भी करेंगे।
- 10 जुलाई यानि मंगलवार को भी मौसम का हाल तकरीबन 9 जुलाई के समान ही रहेगा, लेकिन इस दिन थोड़ा तेज बारिश की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की कमी आने का अंदेशा है।
- 11 जुलाई यानि बुधवार को आसमान पर बादल रहने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं, जो दोपहर से ही शुरू हो सकती है। वहीं रात तक आसमान में बादलों का जमघट रहेगा। लेकिन 11 जुलाई से 12 जुलाई तक भोपाल शहर में भीषण बारिश हो सकती है।
- 12 जुलाई यानि गुरुवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं इस दिन से अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री की कमी आएगी। इसके साथ ही आसमान की ओट से कई बार सूर्यदेव के भी दर्शन होने की संभावना है।
- 13 जुलाई यानि शुक्रवार को इस दिन भी शहर में तेज हवाएं चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही शहर के आसमान पर बनी रहेगी। कई बार बादलों के थोड़ा हटने पर सूरज भी दिखाई दे सकते हैं। लेकिन बारिश का दौर कुछ हद तक जारी रहेगा।
- 14 जुलाई यानि शनिवार को शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं कुछ जगह पर बारिश भी हो सकती है। वहीं आसमान में आम तौर पर बादल बने रहेंगे।
- 15 जुलाई यानि रविवार को तेज हवाएं एक बार फिर शहर को झकझोर देंगी। वहीं तेज हवाओं के साथ होने वाली बारश तेज तो हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा देर तक नहीं चलेगी। कुछ मिला कर बीच बीच में बारिश होते रहने की संभावना है।
बड़ा तालाब देगा समुंदर सा अहसास...
लगातार होने वाली बारिश व कोलांस नदी से लगातार बड़े तालाब मे आने वाले पानी के चलते जानकारों का मानना है कि जल्द ही भोपाल का तालाब एक बार फिर समुंदर का अहसास कराना शुरू कर देगा। ऐसे में जहां तालाब का दूसरा छोर दिखना बंद हो जाएगा। वहीं हर ओर पानी ही पानी कि स्थिति यहां आने वालों को समुद्र के पास होने का सा सुुकून देगी।
MP में बारिश का ALERT :
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बालाघाट, बैतूल, भोपाल, दमोह, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, रायसेन, रतलाम, सागर, सिवनी, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में भारी बारिश हो सकती है। वही प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भी बनने की आशंका है। इसी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर अकांटर पर एक पोस्ट के जरिए मौसम को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 48 घंटों में भारी वर्षा की आशंका बताई जा रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। हमारी तैयारी है और आप भी सतर्क रहें। यदि कोई विषम परिस्थितियों में दिखे तो क्षमता अनुसार उनकी मदद करें।
Published on:
09 Jul 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
