अपने बालों की कुर्बानी देेने वाली महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जल्दी ही हमारी मांगों को पूरा करना होगा, हमारा नियमित्तिकरण करना होगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो अगली बार उनकी सरकार नहीं बन पाएगी। बाल कुर्बान करने वाली एक महिला ने कहा कि मेरे बाल मेेरे शरीर का गहना है। अपने सभी भाईयों और बहनों के लिए मैं अपने बाल कुर्बान कर रही हूं। इसके बाद भी अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो अब हम उन्हें वोट नहीं देंगे। हम वोट उसी को देंगे, जो हमारी मांगों को पूरा करेगा।