मध्य प्रदेश पुलिस पिछले दो सालों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसके अलावा, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र और बिहार की पुलिस भी आरोपियों की तलाशमें पिछले कई दिनों से जगह जगह छापे मारी कर रही थी। आरोपी 14 नवंबर को ईटखेड़ी में बैंक एटीएम में चोरी करने के बाद बुधवार-गुरुवार की रात दोबारा भोपाल में एटीएम में चोरी कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को इसकी सूचना पहले ही मिल चुकी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पहले से ही लुटेरों के लिए जाल बिछाकर रखा था। भोपाल एडीजी उपेंद्र जैन के मिताबिक, गैंग के सदस्य अब तक जगह जगह एटीएम में लूटपाट करके 2 करोड़ रुपए से अधिक रकम चुरा चुके हैं।