25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि

बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
2 min read
Google source verification
NEWS

बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि

भेल. बीएचईएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 128वीं जयंती पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डीके ठाकुर, महाप्रबंधक रविंद्र आइन्द, वाययू पाटिल, व अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिगण और भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम का आयोजन बीएचईएल, भोपाल के ज्वाइंट शेड्यूल कास्ट एण्ड शेड्यूल ट्राइब्स एम्पलाइज वेलफेयर समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारणी सदस्य एमके भगत एमके माहौर, जेपी कड़ोपे, एमके मंडराई, सुरेश कुमार, रामहर्श पटेल एवं आरके काछी मौजूद रहे।


ठाकुर ने उपस्थित लोगों से कहा कि हम सभी बाबासाहेब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शक्तिशाली भारत का निर्माण करें। एम इसादोर ने कहा कि बाबा साहेब भारत में व्याप्त सामाजिक असमानताओं को वे देश के विकास में बाधक मानते थे। किनरा ने भेल भोपाल में विभिन्न कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बौद्ध वंदना की गई। इस मौके पर ठाकुर ने मेधावी छात्र-छत्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए।

बाबासाहेब संविधान के वास्तुकार

मंडीदीप. बाबासाहेब को भारत के संविधान के वास्तुकार के रूप में भी जाना जाता है। यह बात प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने मंगल बाजार स्थित आम्बेडकर भवन में आयोजित आम्बेडकर जयंती समारोह में कही। कार्यक्रम का आम्बेडकर सोसायटी मंडीदीप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव आम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। इसमें समाज के वरिष्ठजनों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान, भाजपा नेता राजेन्द्र अग्रवाल, जीवन सिंह पाल, आरबी सिंह, आम्बेडकर सोसायटी के अध्यक्ष हरभजन जांगडे, सहित अन्य मौजूद थे।

रोटरी पर बाबा आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

औबेदुल्लागंज. बाबासाहेब आम्बेडकर जनकल्याण समिति के द्वारा बाबासाहेब की १२८वीं जयंती के उपलब्ध में नगर में आम्बेडकर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पहले भोपाल मार्ग पर स्थित रोटरी पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा में समिति के लोगों की मांग की कि रोटरी पर बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित की जाए।

इसके बाद शोभायात्रा यहां से शुरू हुई और मुख्यमार्ग पर होते हुए चौराहे पर पहुंची, जिसके बाद सभा स्थल पर कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष सुनील सेर्या, सचिव सोरभ मालवीय, हिउस अध्यक्ष कैलाश नागर, कृष्णगोपाल पाठक, सुरजीतङ्क्षसह बिल्ले, त्रिलोचनङ्क्षसह बिट्टू, हरजीतसिंह मंगू आदि उपस्थित थे।