27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बताया हिन्दूओं का बब्बर शेर, इस बात पर जताया गर्व

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री उस समय मध्य प्रदेश के दतिया यानी गृहमंत्री के गृहनगर कथा करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'हमें गर्व है कि नरोत्तम मिश्रा सनातन की योद्धा हैं।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Aug 2022, 1:30 PM IST

News

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बताया हिन्दूओं का बब्बर शेर, इस बात पर जताया गर्व

भोपाल. अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में आगए हैं। इस बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 'हिन्दूओं का बब्बर शेर' बताया है। आपको बता दें कि, पंडित शास्त्री उस समय सूबे के दतिया यानी गृहमंत्री के गृहनगर कथा करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'हमें गर्व है कि नरोत्तम मिश्रा सनातन की योद्धा हैं।'

पंडित शास्त्री ने आगे ये भी कहा कि, लोगों ने हमसे कहा कि दतिया मत जाओ पार्टी का स्लोगन लग जाएगा। इस पर हमने कहा कि, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हिंदू बब्बर शेर हैं। नरोत्तम मिश्रा सनातन धर्म के लिए बोलते हैं। ताल ठोककर खड़े होते हैं। राष्ट्र के हर राजनेता नरोत्तम जैसा हो जाए तो पूरे देश में सनातन राज आ जाएगा। हमें इस बात पर गर्व है कि, नरोत्तम मिश्रा सनातन के योद्धा हैं।

यह भी पढ़ें- देश के इन राज्यों में लंपी वायरस का कहर, सरकार ने पशु बिक्री, प्रदर्शनी और खेल किया बैन, जानें लक्षण और बचाव


पहले भी नरोत्तम की तारीफ कर चुके हैं बागेश्वर धाम महाराज

आपको बता दें कि, ये कोई पहला मौका नहीं, जब बागेश्वर धाम महाराज ने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ की हो, इससे पहले भी वो उनकी तारीफ कर चुके हैं। पिछले दिनों बुंदेलखंड के सिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम ग्राम गड़ा मे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सपरिवार दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बागेश्वर धाम के दरबार में अर्जी लगाई। प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की थी। डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री से भेंटकर आशीर्वाद लिया था। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दतिया में 1 से 7 अगस्त तक होने वाले धार्मिक आयोजनों और पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया था। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी थी।

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देखें वीडियो