भोपाल/ मध्य प्रदेश में बैंकिंग फ्रॉड करने वाले गिरोह की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर साइबर डिपार्टमेंट ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। बैंकिंग फ्रॉड गिरोह प्रदेशभर में अपना नेटवर्क खड़ा कर चुके हैं। यही कारण है कि, साइबर फ्रॉड की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन ठगी हो या फिर व्यक्तिगत जानकारी लेने के बाद की गई ठगी के मामले हो, साइबर ठगी से जुड़े य् मामले प्रदेश में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए स्टेट साइबर सेल ने भी लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है। साइबर शॉट के दौरान जरा सी चूक भारी पड़ सकती है और जरा सी सावधानी बड़े नुकसान से बचा सकती है।