13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में हुई दोस्ती, फिर छह माह तक दोनों के बीच रहा शारीरिक संबंध और अब…

कोहेफिजा पुलिस ने विधवा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एसबीआई के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।  

2 min read
Google source verification
sexuial relations

physical relationship with collage girl and manager

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने विधवा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एसबीआई के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। महिला के पति शहर के बड़े व्यवसायी थे। पुलिस के मुताबिक लालघाटी निवासी 42 वर्षीय महिला गृहिणी है। उसके पति की मौत हो चुकी है।

महिला के पड़ोस में एसबीआई की गोविंदपुरा शाखा में पदस्थ मैनेजर मेघराज आसुदानी रहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि मेघराज के इंजीनियर बेटे की शादी फरवरी में थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उन्होंने फोन पर बातचीत शुरू कर दी और घर से बाहर मुलाकात होने लगी।

वह छह जून को मेरे घर आए, तब अकेली थी। गर्मी अधिक होने के कारण मेने बेडरूम में चल रहे एसी में बैठने को कह दिया। इसके बाद मैं चाय बनाने चली गई। बेडरूम में लौटी तो उन्होंने मुझे धमकाया और सोसाइटी में बदनाम कर करने की धमकी दी।

शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने का सिलसिला छह माह तक चलता रहा। जब महिला ने शादी की बात की तो उसने 20 नवंबर को न्यू मार्केट में बुलाया। इस दौरान मेघराज ने गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया। इधर, मेघराज ने पुलिस को बताया कि महिला ने लोन के लिए आवेदन किया था। पड़ोसी होने के कारण घर एक-दो बार गया, जो आरोप लगा रही वे गलत हैं।

इधर, सेमरा निवासी ब्यूटीशियन ने निजी कंपनी में नौकरी करने वाले किशोर मंडल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दोनों की दोस्ती मई २०१४ में हुई थी, तब से झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सात माह से दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो गई थी।

यह है आरोप :
महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर छह माह तक उनसे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं जब महिला ने शादी का प्रेशर बनाया तो मैनेजर ने उससे अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया। उनके मुताबिक छह जून को जब वे घर में अकेली थीं तब बैंक मैनेजर उसके घर आए। इस दौरान गर्मी अधिक होने के कारण महिला ने उन्हें बेडरूम में चल रहे एसी में बैठने को कह दिया। इसके बाद मैं चाय बनाने चली गई। बेडरूम में लौटी तो उन्होंने मुझे धमकाया और सोसाइटी में बदनाम कर करने की धमकी दी।

शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने का सिलसिला छह माह तक चलता रहा। जब महिला ने शादी की बात की तो उसने 20 नवंबर को न्यू मार्केट में बुलाया। इस दौरान मेघराज ने गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया। इधर, मेघराज ने पुलिस को बताया कि महिला ने लोन के लिए आवेदन किया था। पड़ोसी होने के कारण घर एक-दो बार गया, जो आरोप लगा रही वे गलत हैं।