इस उपाय को करने के लिए आपको ध्यान देना होगा कि आपके घर में सबसे ज्यादा कौवे कहां बैठते हैं। जिस स्थान पर भी कौवे सबसे ज्यादा आते हैं वहां पर उन्हें मीठा खाने को रोज कुछ न कुछ जरूर रख दें। ऐसा आपको लगातार 10 दिन तक करना है। 10 दिन ऐसा करने के बाद आपको किसी भी तरह कौवे का एक पंख लेना है। जहां तक हो कोशिश करें कि कौवे का सफेद पंख लें। आपको बता दें कि कई बार कौवे के पंख सफेद भी हो जाते हैं। सफेद पंख मिल जाए तो यह बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि यह बहुत ही दुर्लभ माना गया है।