30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक पर आया मानसून : एक साथ हो रहे बंगाल और अरब सागर एक्टिव, अब होगी जोरदार बारिश

भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों में बीते 3 दिन से अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है।वहीं, आगामी 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Jun 2022, 11:31 AM IST

News

ट्रैक पर आया मानसून : एक साथ हो रहे बंगाल और अरब सागर एक्टिव, अब होगी जोरदार बारिश

भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून अब एंट्री लेने ही वाला है। मौसम विभा के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की एक्टिविटी यहां एक साथ देखने को मिल सकती है। दोनों क्षेत्रों से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश की ओर धीरे धीरे बढ़ रहा था, लेकिन अब एक बार फिर ये ट्रैक पर आ गया है। भोपाल, जबलपुर, सागर संभागों में बीते 3 दिन से अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है।वहीं, आगामी 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून की भी बारिश शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि, भोपाल में रविवार सुबह भी रुक-रुककर बौछारें पड़ने लगी। इंदौर के अधिकांश इलाकों में बारिश होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि, इंदौर में भी 21 जून तक मानसून की रंगत दिखने लगेगी। ग्वालियर में 24 तक और प्रदेश में 28 तक मानसूनी गतिविधियां एक्टिव हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- हलवाई ने किया शादी का खाना बनाने से इंकार तो कुल्हाड़ी से काट दीं उसकी उंगलियां


यहां अब तक हो रही है जोरदार बारिश

आपको बता दें कि, शनिवार शाम से रविवार की सुबह तक सबसे ज्यादा बारिश प्रदेश के जबलपुर में करीब डेढ़ इंच हो चुकी है। वहीं, सिंगरौली के देवरा में डेढ़ इंच, दमोह और मंडला में 1-1 इंच, मंडला के मटियारी, नर्मदापुरम, अशोकनगर, शहडोल, राजगढ़, कटनी, शिवपुरी, शहडोल, गुना, बालाघाट, उमरिया, गुना, शिवपुरी, भोपाल, सागर और खजुराहो में भी बारिश का दौर जारी है।


पाकिस्तान से चल रही हवाओं पर लगा ब्रेक

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान से लगातार हवाओं के आने के कारण अरब सागर का मानसून बैतूल और खंडवा में अटक गया था। रविवार से पाकिस्तान से आ रही हवाओं पर ब्रेक लग जाएगा। इसके कारण अरब का सागर का मानसून भी रफ्तार पकड़ने लगेगा। अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रियता बड़ने से प्रदेश भर में झमाझम होने लगेगी।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ