30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हलवाई ने किया शादी का खाना बनाने से इंकार तो कुल्हाड़ी से काट दीं उसकी उंगलियां

-शादी का खाना न बनाना हलवाई को पड़ा भारी-कुल्हाड़ी से हमला कर काट दीं हलवाई की उंगलियां-हमले से युवक की दो उंगलिया कटकर अलग हुईं-लवकुशनगर के अंधियारीबारी गांव की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jun 2022, 3:48 PM IST

News

हलवाई ने किया शादी का खाना बनाने से इंकार तो कुल्हाड़ी से काट दीं उसकी उंगलियां

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हलवाई को खाना बनाने से इंकार करना इस कदर का भारी पड़ गया कि, शायद अब वो किसी भी आयोजन में खाना नहीं बना सकेगा। बता दें कि, हलवाई द्वारा शादी का खाना बनाने से इंकार करने पर बिफरे युवक ने कुल्हाड़ी से युवक पर हमला करके उसकी उंगलियां ही काट दी हैं। फिलहाल, शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हमलावर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

मामला जिल के लवकुशनगर के अंधियारीबारी गांव का है, जहां एक शादी में खाना बनाने वाले हलवाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उंगलियां काटने का मामला सामने आया है। बता दें कि, हमले में हलवाई युवक की आधी-आधी उंगलियां कटकर अलग ही हो गई हैं। गायल को इलाज के लिए पहले लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया, यहां शरीर पर आईं अन्य चोटों की वजह से उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- पंचायत और निकाय चुनाव के बीच हिंसा फैलाने की थी साजिश, हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ाया


हलवाई का इंकार सुनकर बिफर गया आरोपी

घटना अंधियारीबारी गांव की है, जहां तड़के सुबह 5 बजे अंधियारीबारी निवासी 34 वर्षीय रामदास कुशवाह जो शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है। वहीं, गांव में ही रहने वाले राजा उर्फ वल्वित्त्वा कुशवाह के भतीजे की शादी में खाना बनाने को कहा। इसपर रामदास ने समय का अभाव होने के कारण उनके आयोजन में खाना बनाने से इंकार किया। इसपर आरोपी राजा इतना बिफर गया कि, उसने कुल्हाड़ी से रामदास पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने युवक के सिर पर हमला किया था, जिसका बचाव करते हुए रामदास ने अपना हाथ बीच में अड़ा लिया, जिसकी वजह से रामदास के एक हाथ की दो अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। फिलहाल, युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।