
प्रेम-संबंधों में बाधक बन रही थी पत्नी, पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की हत्या
भोपाल. बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक दिन पहले बोरे में बंद जिस महिला की लाश मिली थी, उसकी हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पत्नी प्रेम-संबंधों में बाधक बन रही थी। इससे नाराज पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
MUST READ : मोदी सरकार की इस योजना में मध्यप्रदेश सबसे पीछे
दिन में प्रेमिका के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या की और रात के अंधेरे में उसकी लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। लाश ठिकाने लगाने के बाद आरोपी अपने गांव गुर्रीकला, जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) चला गया और तीन दिन बाद लौटा। इसके बाद उसने बागसेवनिया थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी।
MUST READ : सोनिया नाराज, बढ़ सकती हैं सिंघार की मुश्किलें
शव के पास रोने का नाटक करते रहे दोनों
एसडीओपी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार दोपहर जब पुलिस नाले से लाश निकाल रही थी, तब आरोपी जितेन्द्र और उसकी प्रेमिका घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस बोरे को नाले से बाहर भी नहीं निकाल पाई, तभी जितेन्द्र बोल पड़ा कि यह तो मेरी पत्नी की लाश है। इसके बाद वह प्रेमिका के साथ मिलकर रोने का नाटक करने लगा। बोरे के अंदर से महिला के सिर्फ पैर दिख रहे थे। ऐसे में सिर्फ पैर देखकर जितेन्द्र ने लाश की शिनाख्त कर ली थी।
ये देख पुलिस का माथा ठनका और शंका हुई कि इसकी हत्या जितेंद्र ने की है। शनिवार को अंतिम संस्कार के बाद पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया। सख्ती से हुई पूछताछ में उसने प्रेमिका राधा के साथ हत्या करना कबूल लिया। पुलिस ने पति जितेन्द्र और उसकी प्रेमिका राधा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
MUST READ : लक्ष्मी गणेश के बेस्ट सॉन्ग की देखें पूरी लिस्ट
पत्नी को चल गया था अवैध संबंधों का पता
पूछताछ में जितेन्द्र और राधा ने बताया कि वह उन दोनों के बीच पांच साल से अवैध संबंध हैं। राधा 13 साल पहले पति को छोड़ चुकी है। रिनीता ने पति के अवैध संबंधों की बात मायके और ससुराल वालों को बता दी। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। सोमवार सुबह भी झगड़ा हुआ। इसके बाद जितेन्द्र ने राधा को बुलाया और रिनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी।
Published on:
8 Sep 2019, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.