18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ‘चुनाव आयोग ही कर सकता है साध्वी प्रज्ञा भारती की उम्मीदवारी रद्द करने का फैसला’

‘चुनाव आयोग ही कर सकता है साध्वी प्रज्ञा भारती की उम्मीदवारी रद्द करने का फैसला’

'चुनाव आयोग ही कर सकता है साध्वी प्रज्ञा भारती की उम्मीदवारी रद्द करने का फैसला'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 23 Apr 2019, 5:48 PM IST

sadhvi pragya bharti

'चुनाव आयोग ही कर सकता है साध्वी प्रज्ञा भारती की उम्मीदवारी रद्द करने का फैसला'

भोपाल। देश में होने जा रहे आम चुनाव में इस बार भोपाल लोकसभा की सबसे हॉट सीट बन गई है। मालेगांव प्लास्ट की आरोपी एवं भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी रद्द करने के लिए nia कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर एनआईए ने कहा है कि यह फैसला चुनाव आयोग ही ले सकता है वो चुनाव लड़ सकती है या नहीं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल से चुनाव लड़ने के खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट के एक पीड़ित के परिजन की तरफ से याचिका लगाई गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने एनआईए और प्रज्ञा ठाकुर से जवाब मांगा था। प्रज्ञा ने अपने जवाब में कहा है कि याचिका पब्लिसिटी हासिल करने के इरादे से दाखिल की गई है। जबकि एनआईए ने भी अपने जवाब में कहा कि यह मामला चुनाव और चुनाव आयोग से संबंधित है। यह हमारे अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला है। इस याचिका में प्रज्ञा के भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस पर जब एनआईए और प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से जवाब-तलब किया गया था।

प्रज्ञा की उम्मीदवारों को दी थी चुनौती
2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट के एक पीड़ित के पिता ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (sadhvi pragya thakur) के खिलाफ याचिका दायर की थी। उस याचिका में प्रज्ञा की उम्मीदवारी को चुनौती दी गई थी। याचिका में साध्वी के स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठाए गए थे, क्योंकि NIA कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से ही जमानत दी थी। गौरतलब है कि हाल ही में प्रज्ञा ठाकुर (साध्वी प्रज्ञा भारती) भाजपा में शामिल हुई हैं और भाजपा ने उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इसी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनाव मैदान में है। दोनों ही दिग्गजों के चुनाव मैदान में उतरने पर यह सीट देश में सबसे हाईप्रोफाइल हो गई है।

प्रज्ञा ने भरा नामांकन
इससे पहले प्रज्ञा भारती ने मंगलवार को रोड शो करके नामांकन फार्म भर दिया। उनके अलावा भोपाल से ही डमी कैंडिडेट के रूप में वर्तमान सांसद आलोक संजर ने भी पर्चा दाखिल किया है। कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही अपना नामांकन फार्म भर चुके हैं।