Bhopal Master Plan 2047: नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) संचालनालय ने प्रदेशभर के मास्टर प्लान पर काम तेज कर दिया है। मास्टर प्लान पर हुई समीक्षा (T&CP Master Plan Review) में 15 शहरों के प्लान की स्थितियों पर चर्चा हुई, लेकिन भोपाल के मास्टर प्लान (bhopal master plan 2047) पर चुप्पी ही रही। संयुक्त संचालक अमित गजभिए ने समीक्षा करते हुए सीहोर मास्टर प्लान ड्राफ्ट को 15 अगस्त और रतलाम-विदिशा का ड्राफ्ट 30 अगस्त तक बनाकर भेजने के निर्देश दिए। रीवा के प्लानिंग एरिया को बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव बनाने को कहा गया।