23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Metro Trial Run: ब्लू और ऑरेंज लाइन के ये इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जानें कहां से कहां तक करेंगी रन Video

पर क्या आप जानते हैं कि ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन की खासियत, साथ ही ये भी कि भोपाल में कुल कितनी मेट्रो ट्रेन और किस कलर की लाइन प्रस्तावित हैं। अगर नहीं तो जानने के लिए जरूर पढ़ लें ये खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Oct 2023, 3:17 PM IST

bhopal_metro_trial_run_of_blue_line_orange_line.jpg

भोपाल के सुभाष नगर से लेकर रानी कमलापति स्टेशन तक मंगलवार को मेट्रो ट्रेन चलाई गई। ट्रेन साढ़े 4 किलोमीटर तक दौड़ी। आपको बता दें कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रायल रन के बाद अब करीब 241 दिन बाद मेट्रो का रेगुलर संचालन शुरू हो सकेगा। राजधानी भोपाल में यह मेट्रो का पहला चरण है। पहले चरण में ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन निर्माणाधीन है। पर क्या आप जानते हैं कि ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन की खासियत, साथ ही ये भी कि भोपाल में कुल कितनी मेट्रो ट्रेन और किस कलर की लाइन प्रस्तावित हैं। अगर नहीं तो जानने के लिए जरूर पढ़ लें ये खबर...

आपको बता दें कि 26 सितंबर 2019 को भोपाल में मेट्रो की नींव रखी गई थी। पहले चरण कार्य शुरू किया गया। इसके तहत अब तक ब्लू और ऑरेंज लाइन्स निर्माणाधीन हैं। इन रूट पर ट्रायल रन हो चुका है।

यहां जानें ऑरेंज लाइन कैसे है खास

- ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से एम्स तक मेट्रो चलेगी।

- इस बीच ट्रेन 8 स्टेशन कवर करेगी।

- इनमें सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन 2, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, डीआरएम कार्यालय, अलकापुरी और एम्स मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

- वहीं भविष्य में यह कुल 16 मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगी।

- वहीं सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच का काम 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है।

ये है ब्लू लाइन की खासियत

- भोपाल की ब्लू लाइन भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तिराहा तक सफर करेगी।

- इस लाइन पर 13 मेट्रो स्टेशन होंगे।

- भदभदा चौराहे से शुरू होकर ये डिपो चौराहा, जवाहर चौक, रोशनपुरा चौराहा, कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, परेड ग्राउंड, प्रभात चौराहा, गोविंदपुरा, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र, जेके रोड, इंद्रपुरी, पिपलानी और रत्नागिरी तिराहे तक चलेगी।

इन लाइन की मेट्रो भी हैं प्रस्तावित

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में फिलहाल पहले चरण का काम जारी है। इसके तहत लाइन 2 और 5 निर्माणाधीन है। ये है ब्लू और ऑरेंज लाइन। वहीं भविष्य में भोपाल में 3 और मेट्रो ट्रेन प्रस्तावित हैं, ग्रीन, ब्राउन और येलो।

ये भी पढ़ें :मेट्रो ट्रायल रनः तांगे से मेट्रो तक पहुंचा भोपाल, इन पांच शहरों में भी चलेगी मेट्रो