
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जहां एक ओर रेप और दुष्कर्मों के चलते देश भर में बदनाम हो रही है। वहीं पुलिस की लापरवाही इस कदर बढ़ चुकी है कि अब लगातार बढ़ने लगी चोरी व झपटमारी सहित अन्य अपराधों में भी यहां इजाफा होने लगा है।
ऐसी ही एक घटना शनिवार को सामने आई जहां दिनदहाड़े कुछ अज्ञात युवक एक लड़की के हाथ से उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस झपटमारों को ढ़ूढ़ने की कोशिश कर रही है।
यह है मामला:
शनिवार को सुबह के समय खरीदारी करने घर से निकली एक लड़की से कुछ अज्ञात लोग इब्राहिमपुरा मस्जिद वाली गली में उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। ये झपटमार बाइक पर आए थे और अचानक रास्ते से जाती इस लड़की के हाथों से मोबाइल छीनकर ले गए। जिसके बाद युवती कोतवाली पहुंची। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है और अब पुलिस द्वारा इनकी तलाश की जा रही है।
ये कर रही है पुलिस...
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके तहत वह क्षेत्र के लोगों से पूछताछ में जुटी है, वहीं पुलिस द्वारा यहां की दुकानों के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
शहर में लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाओं के चलते कई लोगों का यहां तक मानना है कि भोपाल अब सुरक्षित शहर नहीं रह गया है।
इधर, बॉक्सिंग कोच को मारे ब्लैड :-
अभी कुछ दिन पहले ही कोलार इलाके में बॉक्सिंग कोच के चेहरे पर बदमाश ने ब्लेड से हमला कर दिया। बताया गया कि चार दिन पहले मोहल्ले में हुए बच्चों के बीच विवाद में कोच ने आरोपी को पंच मार दिया था, जिसका बदला देने बुधवार को आरोपी ने कोच के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। कोच को २५ से अधिक टांके लगे हैं।
आरोपी ने बुधवार दोपहर वारदात को अंजाम उस दौरान दिया, जब कोच अपने छोटे भाई के साथ सीहोर से घर लौट रहा था। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
कोलार पुलिस के मुताबिक, बांसखेड़ी निवासी 25 वर्षीय अंकित वर्मा रातीबड़ इलाके के एक निजी स्कूल में बॉक्सिंग कोच हैं। उनके छोटे भाई सतीश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह अपने बड़े भाई के साथ सीहोर गया था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक से बांसखेड़ी लौट रहे थे, तभी कम्फर्ट स्कूल के पास वे एक दोस्त से बात करने लगे। पीछे से बाइक लेकर पहुंचे जीतू यादव ने अचानक अंकित के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। अंकित 2012-2013 में टीटीनगर अकादमी में बॉक्सिंग का खिलाड़ी रहा है। बॉक्सिंग के लिए लगने वाले कैंप पाटियाला, दिल्ली, गुवाहटी में भाग ले चुका है।
Published on:
09 Dec 2017 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
