25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बुर्का पहना और रोजे रखे’, पीड़ित छात्राओं ने किया बड़ा खुलासा

Bhopal Rape Case: भोपाल में प्रेम जाल में फंसाकर हैवानियत करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पीड़िताओं ने आरोपियों पर ब्रेनवॉश कर जबरन बुर्का पहनाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 27 Apr 2025, 7:37 AM IST

Bhopal Rape Case vicitims said that they were forced to wear burqa and keep fasts because of blackmailing

Bhopal Rape Case: भोपाल में प्रेम के नाम दरिंदगी करने वालों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। आरोपियों ने पीड़िताओं का ऐसा ब्रेन वॉश कर रखा था कि वे न सिर्फ बुर्का पहनने लग गईं, बल्कि उन्होंने रोजे तक भी रखे। ये दर्द टीटी नगर और श्यामला हिल्स थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित लड़कियों ने व्यक्त किए हैं।

परिवार ने बताया कौन था मास्टरमाइंड

पीड़िताओं के अनुसार, वारदात का मास्टरमाइंड जावेद था। उसने अपने साथी शाहरुख, अबरार और आयान से मिलाया। फिर फरहान ने उनका माइंड वॉश कर बुर्का पहनने और रोजा रखने को मजबूर किया। यही नहीं, पार्टी कि दुष्कर्म के घिनौने वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। तीन पीड़िताओं के मामले में अशोका गार्डन, जहांगीराबाद और बागसेवनिया पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर कमरों को सील कर दिया।

यह भी पढ़े - रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का खौफनाक मामला, आरोपियों के फोन में छिपे कई राज

एक पहले मामले में आरोपी है अबरार

बैरागढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म में आरोपी अबरार पहले से एमपी नगर थाने में एक नाबालिग के अपहरण और निर्वस्त्र कर मारपीट के मामले में भी आरोपी है। पुलिस इन मामलों में अली और अबरार की तलाश कर रही है, जबकि एक अन्य साथी साद पहले से जेल में है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सामान्य परिवार से हैं। मुख्य आरोपी फरहान एक छात्र है और पिता ड्राइवर। उसके पास पैसों की कमी नहीं थी। ऐसे में पुलिस सभी के खातों की भी पड़ताल करने की तैयारी में है।

साहिल को पन्ना से भोपाल लेकर पहुंची पुलिस

अब तक राजधानी के पांच थानों में दो मामले सामने आए। इनमें 6 छात्राओं से रेप हुआ। फरहान को गिरफ्तार कर 3 दिन की रिमांड पर जांच जारी है। पन्ना में गिरफ्तार साहिल को पुलिस शनिवार को भोपाल लेकर पहुंची। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

यह भी पढ़े - जून में होगा दो एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 73 करोड मंजूर

चाकू दिखा डराया, चलती कार में रेप

बैरागढ़ और श्यामला हिल्स के मामले में दोनों पीड़िताएं एक दूसरे को जानती थीं। दोनों ही मास्टरमाइंड जावेद से जुड़ी थीं। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गांधीनगर क्षेत्र में चलती कार में रेप किया गया। इसके लिए शाहरुख, जावेद, फैजान और जोया ने उसे मजबूर किया था। दूसरी पीड़िता ने आरोपियों पर उसे चाकू से कट मारकर डराते हुए रेप के आरोप लगाए। आरोपियों ने उन्हें नशे की लत में फंसाकर पैसों की लालच देने की भी बात कही।

मोबाइल पर 8-10 युवतियों के वीडियो

छात्राआ से रेपकांड का मुख्य साजिशकर्ता फरहान पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल से 8-10 युवतियों के वीडियो मिले हैं। अनुमान है कि फरहान कॉलेज की पीड़िताओं के अलावा कुछ अन्य के भी संपर्क में था।