26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की तर्ज पर तैयार हो रहा भोपाल का चार भुजाजी मंदिर

- शिवाजी नगर स्थित मंदिर हो रहा नवीनीकरण, 1 साल में आकार लेगा

2 min read
Google source verification
mandir.png

भोपाल/ राजस्थान के नाथद्वारा से आगे गढग़ोर चार भुजाजी का प्रसिद्ध मंदिर स्थापित है। इसी मंदिर की तर्ज पर राजधानी के शिवाजी नगर स्थित चार भुजाजी मंदिर का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसे राजस्थान के कारीगर आकार दे रहे हैं। इसका नवीनीकरण कार्य अभी चल रहा है, और अगले साल दिसम्बर 2020 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा।

वर्तमान में शिवाजी नगर में चार भुजाजी का मंदिर स्थापित है, अब इस मंदिर का नवीनीकरण किया जा रहा है, जो लगभग एक साल में पूरा किया जाएगा। 10 हजार वर्गफीट में इस मंदिर का पुर्ननिर्माण किया जा है। पहले चरण में यहां मंदिर का निर्माण किया जाएगा, इसके बाद दूसरे चरण में यहां सामुदायिक भवन, धर्मशाला आदि बनाने की भी योजना है। यह पूरा काम दो करोड़ से अधिक राशि से होगा। इसके लिए ट्रस्ट और समाज के लोग पैसा प्रदान कर रहे हैं।

राजस्थान और महाराष्ट्र के कारीगर देंगे आकार

इस मंदिर को राजस्थान और महाराष्ट्र के कारीगर आकार देंगे। गुंबद का कार्य महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, इसी प्रकार बाहरी नक्काशी राजस्थान के कारीगर करेंगे। शिखर तक मंदिर की ऊंचाई ३५ फीट की होगी। नीचे का कार्य ग्रेनाइट से किया जाएगा, इसके लिए राजसमुंद राजस्थान से ग्रेनाइट लाया जाएगा।

इस मंदिर का पुनर्निर्माण

चार भुजाजी मेवाड़ मंडल द्वारा किया जा रहा है। मंडल के संरक्षक गणेशलाल पालीवाल और अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि मंडल में करीब २५० सदस्य है, और शहर में एक हजार परिवार है, सभी के सहयोग से इस मंदिर का पुनॢनर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा दानदाताओं से भी सहयोग लिया जाएगा। पहले चरण का निर्माण कार्य दिसम्बर 2020 तक पूरा होगा। चार फीट ऊंची है प्रतिमा इस मंदिर में चार भुजाजी की चार फीट ऊंची प्रतिमा है। मंडल के सदस्य सोनू पालीवाल बताते हैं, कि इस पर हीरा भी जड़ा हुआ है। मंदिरमें हनुमानजी, भोलेनाथ, भैरवनाथ का मंदिर भी रहेगा। राजस्थान के लाल पत्थरों से इसका निर्माण किया जाएगा।