रविवार को भोपाल से अयोध्या के लिए गोकाष्ठ का ट्रक जयकारों के साथ रवाना किया गया। भोपाल के वैज्ञानिक डॉ योगेंद्र कुमार सक्सेना ( गो काष्ठ मैन ऑफ इंडिया) ने बताया कि राम जन्मभूमि निर्माण कार्यालय अयोध्या के बुलावे पर दान स्वरूप यह गोकाष्ठ अयोध्या भेजी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हवन, अनुष्ठान, भोग, प्रसाद तैयार करने के साथ-साथ अलाव जलाने में इसका उपयोग किया जाएगा। यह शहर के लिए गौरव की बात है, कि गोकाष्ठ के जरिए एक सकारात्मक संदेश भी पहुंचेगा। इस मौके पर शैलेंद्र अग्रवाल, अरुण चौधरी, ममतेश शर्मा, प्रमोद चुग सहित अनेक लोग मौजूद थे।