मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों के बीच अचानक कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर तेज हमला बोला है। जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।
दरअसल शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने सीएम शिवराजसिंह सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न मंत्रियों पर सीधा निशाना साधते हुए,उन पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद सूत्रों के अनुसार भाजपा बौखला गई है।