
Narendra singh tomars statement in chitrakoot
भोपाल. भाजपा ने अपनी मध्यप्रदेश की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर की सीट बदल दी गई है, वह ग्वालियर की जगह अबकी बार मुरैना से मैदान में होंगे। जबकि अनूप मिश्रा का टिकट काट दिया गया है। वहीं, रीती पाठक समेत कई सांसदों पर वापस भरोसा जताया गया है। जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं, उनमें अनूप मिश्रा, चिंतामणि मालवीय, ज्ञान सिंह का नाम शामिल है।
इनको मिला टिकट
मुरैना- नरेन्द्र सिंह तोमर
दमोह- प्रहलाद पटेल
सतना- गणेश सिंह
खंडवा- नंदकुमार सिंह चौहान
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
सीधी- रीति पाठक
जबलपुर- राकेश सिंह
शहडोल से हिमाद्रि सिंह
मंदसौर से सुधीर गुप्ता
रीवा से जनार्दन मिश्रा
उज्जैन अनिल फिरोजिया
होशंगाबाद से उदय प्रताप
बैतूल दुर्गा दास उइके
भिंड से संध्या राय
इनके टिकट कटे
बैतूल से ज्योति धुर्वे के टिकट कट
उज्जैन से चिंतामणि मालवीय का टिकट कटा
शहडोल से ज्ञान सिंह का टिकट कटा
भिंड से भागिरत प्रसाद का टिकट कटा
मोरेना से अनूप मिश्रा का टिकट कटा
Updated on:
23 Mar 2019 09:12 pm
Published on:
23 Mar 2019 09:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
